Sahibganj: अवैध पत्थर खनन का गढ़ बना साहिबगंज, 170 से अधिक मामले हैं दर्ज़

  • मंडरो के बनचप्पा से हर माह निकाला जा रहा करोड़ो का पत्थर
  • पत्थर माफियाओं को बड़े पदाधिकारियों का भी भय नहीं

Sahibganj अवैध पत्थर खनन के गढ़ साहिबगंज में पत्थर माफ़िया पहले की भांति सक्रिय हो गए हैं। जिले के विभिन्न अंचल क्षेत्रों में बेधड़क अवैध पत्थर खनन बदस्तूर जारी है। कहीं बिना माइनिंग लीज के अवैध खनन किया जा रहा है तो कहीं वन क्षेत्र में या उससे सटकर, तो कहीं लीजधारी अपने लीज क्षेत्र से बाहर बेख़ौफ़ खनन कर रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भी जांच में बारह सौ पचास करोड़ (1250 करोड़) से अधिक के अवैध पत्थर खनन की पुष्टि की गयी है। ईडी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में भी 23.26 करोड़ क्यूबिक फ़ीट अवैध खनन होने की बात कही थी। इसके बावजूद भी अब तक जिले में अवैध खनन पूरी तरह से पर अंकुश नहीं लग पाया है।

  • मंडरो के बनचप्पा से हर माह निकाला जा रहा करोड़ो का पत्थर

मंडरो अंचल के गुट्टीबेड़ा मौजा अंतर्गत बनचप्पा पहाड़ में कुछ स्थानीय युवकों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन लम्बे समय से किया जा रहा है। प्रतिदिन भारी मात्रा में पत्थर उत्खनन कर क्रशर प्लांटों में भेजा जाता है, जहाँ से स्टोन-चिप्स रेलवे रैक एवं ट्रकों के माध्यम से जिले से बाहर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों द्वारा अवैध पत्थर बेचकर प्रतिमाह करोडो रुपये की काली कमाई की जा रही है।

  • रसूखदारों व सफेद पोशों तक होता है पैसों का बंदरबांट

सूत्रों की मानें तो अवैध पत्थर खनन के हुई अवैध कमाई का का बंदरबांट जिले के कुछ रसूखदारों व सफ़ेद पोशों के बीच भी किया जाता है। शायद यही कारण है कि केन्द्रियों एजेंसियों की इतनी सख्ती के बाद भी जिले में अवैध खनन का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है।

  • पत्थर माफियाओं को बड़े पदाधिकारियों का भी भय नहीं

ये पत्थर माफिया इतने बेख़ौफ़ हैं कि इनकों जिले के बड़े से बड़े पदाधिकारियों का भी भय नहीं हैं। एक तरफ मंडरो अंचल क्षेत्र में इन खदानों से कुछ ही दुरी पर जिले के एक बड़े पदाधिकारी का कार्यक्रम चलता रहा और पहाड़ों पर माफिया बेख़ौफ़ होकर ब्लास्टिंग और बोल्डर ब्रेकिंग का काम करते रहे। पहले तो आलम यह हुआ करता था कि जिला मुख्यालय से पदाधिकारियों की गाड़ियां निकलते ही वैध हो या अवैध सभी काम बंद कर सभी उपकरण व मशीनें खदानों से हटा देते थे और सड़कों से ट्रकें भी गायब हो जाती थीं।

  • 170 से अधिक मामले हैं दर्ज़

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साहिबगंज जिले में अवैध पत्थर खनन के 170 से अधिक मामले दर्ज़ हैं। राज्यभर में अवैध खनन के दर्ज़ मामलों में साहिबगंज सबसे अव्वल है। इतने मामले दर्ज़ होने के बाद भी जिले भर में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।

  • क्या कहते हैं उपायुक्त?

बनचप्पा पहाड़ में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: हेमंत सती, उपायुक्त, साहिबगंज

यह भी पढ़ें: Sahibganj: बनचप्पा पहाड़ में धड़ल्ले से हो रहा अवैध पत्थर उत्खनन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!