Sahibganj: उपायुक्त ने की ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं व कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कार्य एजेन्सी कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, साहेबगंज, अनाबद्ध निधि योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपूर्ण योजनाओं, पूर्ण योजनाओं के विषय में जानकारी ली एवं अपूर्ण योजनाओं जल्द पूर्ण करने को कहा गया।

एनआरईपी के द्वारा निर्मित किया जा रहे माॅडल आंगनबाड़ी के कार्य योजना के लिए उपयुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए व निर्देशित करते हुए कहा कि  आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व इन योजनाओं को पूर्ण करा लें।

मौके पर  एनआरईपी कार्यपालक अभियंता एवं सभी प्रखण्डों के कनिय अभियंता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Hemant सरकार में बेटियां असुरक्षित, 5 वर्ष में 7200 बलात्कार की घटना: Pratul Shah Deo

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!