Ranchi: विधानसभा उम्मीदवारों की टिकट की घोषणा के बाद से ही भाजपा में भगदड़ मच गई है। पहले मेनका सरदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब खबर आ रही है कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को जामा से झामुमो अपना उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों की माने तो भाजपा की कद्दावर नेता लुईस मरांडी का मोह भंग हो गया है। भाजपा ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर दुमका से सुनील सोरेन को दिया गया है। इससे वह नाराज चल रही है।
सूत्रों की माने तो लुईस मरांडी को भाजपा बरहेट से चुनावी मैदान में उतारना चाहती थी, लेकिन उन्होंने बरहेट विधानसभा से चुनाव लड़ने से साफ़ इंकार कर दिया। फ़िलहाल वह झामुमो के संपर्क में हैं और जल्द ही भाजपा से इस्तीफा देकर झामुमो ज्वाइन करेंगी। झामुमो उन्हें अपनी परंपरागत सीट जामा से उम्मीदवार बनाएगी। लगभग यह तय हो चुका है कि अब लुईस मरांडी झामुमो की प्रत्याशी होंगी। बस अब इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
इधर, महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ने भी वाली है। राजद ने भी महागठबंधन में कम सींटे मिलने पर नाराजगी जताई है। क्योंकि बिना राजद की सहमति के ही झामुमो और कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Ranchi: चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा: Himanta Biswa Sarma









