CM Hemant Soren साहिबगंज में कल करेंगे नामांकन, जनसभा को भी करेंगे सम्बोधित

CM Hemant Soren गुरुवार 24 अक्टूबर को बरहेट (Barhet) विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल  करेंगे। नामांकन के लिए गुरुवार की सुबह लगभग 10:10 बजे पतना स्थित अपने आवास से निकल मुख्यमंत्री तलबड़िया फुटबॉल मैदान से हेलीकॉप्टर से भोगनाडीह जायेंगे। वहां वे सिद्धो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे फिर हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पुलिस लाइन हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:45 बजे मुख्यमंत्री साहिबगंज समाहरणालय पहुँच नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे चरवाहा विद्यालय मैदान, 02ः10 बजे हरिणचारा फुटबाॅंल मैदान, 03ः20 बजे सिंघा फुटबाॅंल मैदान में आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे। जिसके बाद संध्या 4:20 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से पिछले दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। 1990 में हेमलाल मुर्मू (Hemlal Murmu) ने कांग्रेस प्रत्याशी थामस हांसदा (Thomas Hansda) को हराकर यह सीट झामुमो की झोली में डाली थी। इसके बाद से ही बरहेट विधानसभा सीट लगातार झामुमो के ही कब्जे में रहा है। 2014 लोकसभा चुनाव में हेमलाल मुर्मू के दल बदलकर भाजपा में चले जाने के बाद विधानसभा चुनाव 2014 में खुद हेमंत सोरेन ने बरहेट की कमान संभाली और भाजपा से हेमलाल मुर्मू को 24087 मतों से हराकर जीत दर्ज़ की। पुनः विस चुनाव 2019 में हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी सिमोन मालतो को हराकर 25740 वोटों से आगे रहे।

2024 में हेमलाल की घर वापसी हो गयी है और उनको लिट्टीपाड़ा के सिटिंग विधायक दिनेश विलियम्स मरांडी का टिकट काटकर झामुमो प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अलावा बोरियो से झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन एवं राजमहल से एम टी राजा भी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: टिकट कटने पर भड़के लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश, कहा “विनाश काले विपरीत बुद्धि”

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!