Rajmahal: राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में अनुमंडलीय उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गुरुवार को नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज डे मनाया गया। इस अवसर पर आगामी 10 फरवरी, 2025 से 25 फरवरी,2025 तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) 2025 कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में सभी सहिया और सहिया साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय फाइलेरिया सलाहकार पारसमणी, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड अजय केशरी और दिनेश कुमार, बीपीएम अमित कुमार, KTS मनीष टुडू और WHO से सुमन कुमार की उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा वितरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था।
विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान लक्षित क्षेत्र में रहने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को मुफ्त दवा खिलाई जाएगी, जिससे इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग और अन्य सहयोगी संगठनों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी व्यक्ति दवा खाने से वंचित न रहे।
इस अवसर पर सभी सहिया और सहिया साथियों को उनके दायित्वों और दवा वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। अनुमंडलीय उपाधीक्षक ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति तक दवा पहुंचाई जाए, तो फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी को समाप्त किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा MDA 2025 अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि जनता में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।
नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज डे पर MDA 2025 के सफल संचालन हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दवा वितरण प्रक्रिया और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। #MDA2025 #FilariaFreeIndia #NTDDay #HealthForAll pic.twitter.com/RYtN74egMS
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) January 30, 2025
ये भी पढ़ें: Sahibganj: शहीद दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने Mahatma Gandhi को दी श्रद्धांजलि









