Kashmir Terrorist Attack: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकियों की एक और साजिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को सेना ने बुधवार को मार गिराया।
इससे पहले भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए कहा था कि, 23 अप्रैल 2025 को लगभग 2-3 यूआई आतंकवादियों ने उरी नाला, बारामुल्ला में सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश की, एलसी पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और उन्हें रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। ऑपरेशन जारी है।
जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। सुरक्षाबलों के मुताबिक़ पहलगाम में आतंकी हमले में भी पाकिस्तानी आतंकी और कश्मीरी आतंकियों ने मिल कर वारदात की थी।
— WM 24X7 NEWS (@wm24x7newz) April 23, 2025
वहीं दूसरी ओर पहलगाव हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल लगातार होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे है। जगह-जगह पर छापेमारी कर सुरक्षाबल घाटी में छुपे आतंकियों को पकड़ने में लगे हुए है। पहलगाव हमले की जांच करने के लिए एनआईए की टीम श्रीनगर पहुंच गई है। पुलवामा हमले के बाद हुए सबसे बड़े हमले में 27 लोग मारे गये। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि 6 आतंकियों ने पहलगाम आतंकी वारदात को अंजाम दिया। पहले इलाके की रेकी की, फिर फायरिंग की। आतंकियों के पास AK-47 राइफल मौजूद थी, हमले की कमान पाक आतंकी संभाल रहे थे।
जहां टूरिस्ट को आतंकियों ने मारा गिराया है वो जगह पहलगाम से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है। प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों की भीड़ आमतौर पर वहां देखी जाती रही है, जिस समय आतंकियों ने टूरिस्ट पर हमला किया, ज्यादातर घुड़सवारी कर रहे थे। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने से पहले बकायदा टूरिस्ट प्लेस की रेकी की गई। अब जांच एजेंसियां आतंकियों ने नए पैटर्न के मुताबिक, इस हमले की जांंच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Operation Zeppelin: अदाणी का खुफिया वार, हिंडनबर्ग की हार









