आपदा से निपटने की तैयारी में Sahibganj एक कदम आगे, आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन

sahibganj-is-one-step-ahead-in-preparing-to-deal-with-disaster-civil-defense-mock-drill-organized-today

Sahibganj: जिले में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 7 मई 2025 (बुधवार) को एक व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर देश के 244 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें झारखंड राज्य के साहिबगंज, रांची, जमशेदपुर, गोड्डा एवं बोकारो शामिल हैं।

यह अभ्यास युद्ध, हवाई हमले, आतंकी खतरे अथवा अन्य किसी गंभीर आपदा की स्थिति में आम नागरिकों की तत्परता, सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता और जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया को परखने हेतु किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जागरूक और तैयार बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • क्या-क्या होगा इस अभ्यास में?
    • सायरन बजाना: हवाई हमले की चेतावनी के रूप में सायरन बजाए जाएंगे। इससे नागरिकों को आपात स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
    • ब्लैकआउट अभ्यास: कुछ समय के लिए घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की बिजली बंद रखने की अपील की गई है। कृपया इन्वर्टर, कृत्रिम लाइट या अन्य विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें।
    • नागरिकों की निकासी प्रक्रिया: चिन्हित सुरक्षित स्थानों जैसे मजबूत इमारतों के आंतरिक कमरों में जाने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।
    • प्रशिक्षण और डेमो प्रदर्शन: साहिबगंज कॉलेज में डेमो बम विस्फोट का आयोजन किया जाएगा, जहाँ आपात स्थिति में बचाव कार्य कैसे किया जाता है, इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
    • ⁠संयुक्त भागीदारी: जिला पुलिस, होम गार्ड्स, सिविल डिफेंस वार्डन, एनसीसी, एनएसएस एवं स्वयंसेवी संगठन इस अभ्यास में सक्रिय भाग लेंगे।
    • Shadow Control Room की स्थापना: एक शैडो कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से पूरे अभ्यास की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। आपात स्थिति में नागरिकों को सहायता और मार्गदर्शन यहीं से प्रदान किया जाएगा।
    • ड्रोन निगरानी: ब्लैकआउट के दौरान ड्रोन से क्षेत्रीय निगरानी की जाएगी, ताकि अभ्यास की वास्तविकता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।
    • वीडियो रिकॉर्डिंग व विश्लेषण: पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की जाएगी और आगामी 15 दिनों में इसका विश्लेषण कर जिले के सिविल डिफेंस प्लान को और मजबूत किया जाएगा।
  • नागरिकों के लिए सुझाव और अपील
    • सायरन बजने पर घबराएं नहीं। यह केवल एक अभ्यास है।
    • अपने घरों की बिजली बंद रखें और कृत्रिम प्रकाश का प्रयोग न करें।
    • सुरक्षित स्थान की पहचान पहले से कर लें और परिवार को भी जागरूक करें।
    • रेडियो, टीवी, अथवा सरकारी मोबाइल ऐप्स से आधिकारिक सूचना प्राप्त करते रहें।
    • किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    • इस अभ्यास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें – आपकी सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

जिला प्रशासन, साहिबगंज यह स्पष्ट करता है कि यह मॉक ड्रिल एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य जनमानस को सतर्क, जागरूक और तैयार करना है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस महत्त्वपूर्ण पहल में सहयोग करें, शांत रहें, अफवाहों से बचें और प्रशासन को सहयोग दें। साहिबगंज बंदरगाह, साहिबगंज कॉलेज एवं साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल होगा।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!