Sahibganj: सरकारी कार्य में बाधा डालने और ब्लैकमेलिंग के आरोपी वरुण जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Sahibganj Police arrested Varun Jaiswal, accused of obstructing government work and blackmailing, and sent him to jail

Sahibganj, 21 मई 2025 (बुधवार): सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों को ब्लैकमेल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वरुण जायसवाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर राजमहल जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गनी चौक; कोटालपोखर निवासी वरुण जायसवाल अपने घर के ऊपर सीसीटीवी कैमरे लगाकर आसपास के लोगों की निजता का उल्लंघन करता और कुछ सहयोगियों की मदद से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रस्तुत करता था। इन वीडियोज़ के जरिए वह लोगों को ब्लैकमेल करता था। पिछले दिनों साहेबगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कोटालपोखर थाना में कांड संख्या 57/25 दर्ज किया गया था, जिसमें वरुण मुख्य आरोपी था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे तीन दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसके व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो क्लिप्स की जांच के आधार पर पुलिस उसके ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सिंडिकेट में उसके कई सहयोगी शामिल हैं, जो अब पुलिस के रडार पर हैं।

वरुण पर पहले भी कई लोगों को ब्लैकमेल कर जबरन पैसे वसूलने के आरोप में मामले दर्ज हो चुके हैं। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे राजमहल जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वरुण के साथ इस आपराधिक गतिविधियों में और कौन-कौन शामिल थे और किन-किन मामलों में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग की गई।

ये भी पढ़ें: ईंट भट्ठों के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सख्त निर्देश, अब लगानी होगी पूरी जन्मकुंडली

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!