सड़क दुर्घटना में सेराजुद्दीन की मौत Kotalpokhar के अवैध पत्थर परिवहन व्यवस्था का परिणाम: शिव कुमार मुर्मू

Serajuddin's death in a road accident is the result of illegal stone transportation system: Shiv Kumar Murmu

Kotalpokhar/Sahibganj: कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाकड़ गांव के समीप बुधवार रात लगभग 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय सेराजुद्दीन अंसारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वह एक पत्थर लदे भारी वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने गुस्से में आकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर छानबीन में जुट गयी है। 

  • राजनीतिक प्रतिक्रिया और अवैध परिवहन पर आरोप

JLKM पार्टी के पाकुड़ प्रभारी शिव कुमार मुर्मू ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि कोटालपोखर क्षेत्र में इन दिनों अवैध पत्थर परिवहन चरम पर है। उन्होंने कहा, “सेराजुद्दीन की मौत इसी अवैध व्यवस्था का परिणाम है। सरकार और प्रशासन की चुप्पी माफिया को संरक्षण दे रही है।” उन्होंने दावा किया कि मृतक की लाश की “बोली” माफियाओं द्वारा लगाई गई है, जिससे मामला दबाने की कोशिश की जा रही है। मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर अवैध परिवहन को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: राधानगर में देर रात गोलीकांड: एक व्यक्ति घायल, बंगाल में इलाजरत

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!