Baran/Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बारां जिले के दौरे के दौरान आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एक छात्रा से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षा मंत्री अंग्रेज़ी न समझ पाने की बात कहते नज़र आ रहे हैं। इस पर छात्रा का जवाब, “लेकिन आप तो शिक्षा मंत्री हैं”, अब व्यापक बहस का कारण बन गया है।
दरअसल, जिला परिषद सभागार में चल रही जनसुनवाई में जब एक छात्रा ने अंग्रेज़ी में अपना परिचय देना शुरू किया, तो मंत्री ने उसे बीच में रोकते हुए मुस्कुराते हुए अपने कान पकड़ लिए और कहा,
“मैं गांव का आदमी हूं, अंग्रेजी नहीं आती।”
इस पर छात्रा ने तुरंत जवाब दिया,
“लेकिन आप तो शिक्षा मंत्री हैं।”
हाल-ए-राजस्थान l जनता में आक्रोश
भाजपाइयों को सच का आईना दिखाती बारां जिले की यह बिटिया : यही सत्य है, यही जागरूकता है, यही भविष्य है।
कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का हर फैसला अब सवाल बनकर सत्ता के दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है।
सरकार को एक… pic.twitter.com/SXzUw6kVQC
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) June 6, 2025
इसके बाद मंत्री ने छात्रा से हिंदी में बात करने को कहा। छात्रा ने बड़ी ही विनम्रता से उत्तर देते हुए कहा कि, “आज के समय में हिंदी और अंग्रेजी दोनों की ही समान महत्ता है।” बातचीत के दौरान छात्रा ने जिले के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति, भवनों की जर्जर हालत, शिक्षकों की भारी कमी और संसाधनों के अभाव की समस्याएं भी मंत्री के सामने रखीं।
कांग्रेस का सरकार पर निशाना
इस वायरल वीडियो को लेकर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बारां जिले की इस बेटी ने भाजपाइयों को सच का आईना दिखाया है। यही सत्य है, यही जागरूकता है, यही भविष्य है। सरकार को बंद की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू करने पर विचार करना चाहिए।” जूली ने यह भी कहा कि जनता अब सवाल पूछने लगी है और प्रदेश की युवा पीढ़ी जाग चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा और जनहित की योजनाओं को हाशिये पर डाल रही है।
हाल-ए-राजस्थान l जनता में आक्रोश
भाजपाइयों को सच का आईना दिखाती बारां जिले की यह बिटिया : यही सत्य है, यही जागरूकता है, यही भविष्य है।
कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का हर फैसला अब सवाल बनकर सत्ता के दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है।
सरकार को एक… pic.twitter.com/SXzUw6kVQC
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) June 6, 2025
इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि, क्या शिक्षा मंत्री का अंग्रेजी न समझ पाना सिर्फ एक निजी कमजोरी है या फिर यह उस व्यवस्था की तस्वीर है, जिसमें शिक्षा विभाग के शीर्ष पद पर बैठा व्यक्ति खुद आधुनिक शिक्षा की मूलभूत भाषा से ही दूरी बनाए हुए है?
ये भी पढ़ें: Ranchi में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गंभीर हालत में रिम्स रेफर









