Ranchi, 29 जून 2025 (रविवार): झारखंड में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए रांची सहित कुल 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तो कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
30 जून को कहां-कहां भारी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार, 30 जून को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिनके लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।
1 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में वज्रपात (आकाशीय बिजली) के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 जुलाई को भी रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट घोषित किया है।
-
अब तक सामान्य से दोगुनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अब तक 552.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 207% अधिक है। पूरे झारखंड में एक जून से अब तक औसतन 306.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 170.3 मिमी होती है। यह स्पष्ट संकेत है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षा से अधिक सक्रिय है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते नमी युक्त हवाएं झारखंड की ओर बढ़ रही हैं, जिससे लगातार बारिश हो रही है। दक्षिणी और मध्य झारखंड में इस प्रभाव के कारण वर्षा की तीव्रता ज्यादा है।
-
लोगों के लिए चेतावनी और सुझाव
- जलजमाव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें
- बिजली गिरने की संभावना वाले समय पर खुले में न निकलें
- ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में काम करते समय सतर्क रहें
- प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों और अलर्ट का पालन करें
अगले कुछ दिन झारखंड के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मानसून की तीव्रता और जलवायु परिवर्तन की मिलीजुली स्थिति ने इस वर्ष बारिश को असामान्य बना दिया है। प्रशासन और आमजन दोनों को सतर्क रहना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: Firing in Sahibganj: बर्थ-डे पार्टी में ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक घायल; 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार









