Tinpahar में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की उल्टी रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Lord Jagannath's reverse chariot procession took place for the first time in Tinpahar, huge crowd of devotees gathered

Tinpahar/Sahibganj: ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना तीनपहाड़, जहां पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य “उल्टी रथ यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा रामचोकी गांव से प्रारंभ होकर तीनपहाड़ मुख्य बाजार, नीचे टोला होते हुए बाबूपुर गांव तक निकली और फिर वापस तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।

रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा भी विराजमान थे। पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल छाया रहा। जय जय जगन्नाथ, राधे-राधे और हरि बोल के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग—सभी श्रद्धालु भक्ति में झूमते दिखे। यह पहली बार था जब तीनपहाड़ क्षेत्र ने इतने व्यापक स्तर पर जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन होते देखा।

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीनपहाड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Lord Jagannath's reverse chariot procession took place for the first time in Tinpahar, huge crowd of devotees gathered

इस भव्य आयोजन में चंदन श्रीवास्तव, अजय सोनी, कमल गुप्ता, बबलू दास, अमरेंद्र सिंह, गोपाल राउत समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने भक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से आयोजन को और भी खास बना दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का आयोजन सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती देता है। तीनपहाड़ में पहली बार आयोजित हुई यह रथ यात्रा आने वाले वर्षों में एक परंपरा का रूप ले, ऐसी आशा जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Tinpahar बाजार की सड़क को मोहर्रम से पहले विधायक की पहल पर किया गया दुरुस्त, लोगों ने जताया आभार

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!