-
शत-प्रतिशत रिजल्ट के लक्ष्य के साथ विशेष कक्षाओं और मॉनिटरिंग की तैयारी
Pakur: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, राजकीय +2 विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करना था।
उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभी से बोर्ड परीक्षा की गंभीर तैयारी शुरू करें। उन्होंने कहा कि अगले महीने से विषयवार बच्चों की उपलब्धि के आधार पर शिक्षकों की समीक्षा की जाएगी। बच्चों की विषयगत कठिनाइयों को दूर करने के लिए दो घंटे की विशेष कक्षा शुरू की जाएगी। इन कक्षाओं में जटिल विषयों को सुलझाने पर फोकस रहेगा। सीएम स्कूल एसओई (School of Excellence) के छात्रों के लिए ‘परख बुकलेट’ तैयार की जा रही है, जिसे सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सभी बच्चों को जूते प्रदान करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की सूची तैयार करें, जिन्हें सीएम स्कूल एसओई में जिम्मेदारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पुरती, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर बोर्ड परिणाम जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी सीएम एसओई, राज +2 विद्यालय एवं केजीबीभी के सभी शिक्षकों के साथ बैठक की। बोर्ड परीक्षा 2026 में शत प्रतिशत रिजल्ट हेतु अभी से ही तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया। अगले माह से शिक्षकों से विषयवार बच्चों की उपलब्धि के आधार पर समीक्षा की जाएगी।@EduJharkhand @JharkhandCMO pic.twitter.com/3fgujQX4Rr
— DC PAKUR (@dcpakur) July 7, 2025









