-
आयुर्विद्या कार्यक्रम के तहत 32 स्कूलों में चला योग अभ्यास अभियान
Pakur, 1 अगस्त: आयुष विभाग की ओर से जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल “आयुर्विद्या कार्यक्रम” के तहत संचालित की जा रही है, जिसका लक्ष्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसतल्ला (महेशपुर), उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतेशगढ़ (पाकुड़) समेत कुल 32 विद्यालयों में योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाया।
प्रशिक्षकों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसे आसनों की विधि और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि एकाग्रता और मानसिक शांति भी बढ़ती है।आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि “आयुर्विद्या कार्यक्रम” को जिले के सभी प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को स्कूली स्तर से ही अपनाने की आदत डालना है।
ये भी पढ़ें: Pakur: लूट की फिराक में घूम रहा युवक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार









