Medininagar/Palamu: पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने कहा है कि जिले की शांति, भाईचारा और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षित माहौल देना पुलिस-प्रशासन का दायित्व है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।डीआईजी आलम ने गुरुवार को परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। इस दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, बदलते हालात और जनता का विश्वास मजबूत करने के मुद्दे पर गहन चर्चा हुई।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर नागरिक का सुरक्षित और निश्चिंत रहना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनता और प्रशासन के बीच संवाद ही हर समस्या का स्थायी समाधान है। डीआईजी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
“हमारा प्रयास है कि महिलाएं न सिर्फ दिन में, बल्कि रात में भी निडर होकर घर से बाहर निकल सकें।” – डीआईजी नौशाद आलम
अर्जुन मुंडा ने डीआईजी आलम के प्रयासों की सराहना की और सुझाव दिया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनता और प्रशासन के बीच संवाद को और मजबूत बनाया जाए। डीआईजी आलम ने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
📍 मेदिनीनगर
✨ “पलामू की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” ✨आज परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी से मुलाक़ात कर विधि-व्यवस्था और जनता के विश्वास पर चर्चा हुई।#Palamu #PeaceAndSecurity
— IPS_Naushad Alam (@ips_naushadalam) August 19, 2025
ये भी पढ़ें: Ranchi: कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र में गूंजेगा सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मुद्दा
