Barhet/Sahibganj: झामुमो के केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने शनिवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय में आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पंकज मिश्रा ने न सिर्फ लोगों की समस्याएं सुनीं बल्कि उनके समाधान के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनकी जनसेवा की भावना और संवेदनशील नेतृत्व से उपस्थित लोगों में एक नई उम्मीद जगी।
कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के जनक, आदरणीय दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस मौके पर उनके साथ जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, बीडीओ अंशु पांडे और थाना प्रभारी पवन कुमार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
जनसमस्याओं को मिली प्राथमिकता
बरहेट मुखिया संघ की अध्यक्ष सेलिना हांसदा के नेतृत्व में आए शिष्टमंडल ने गांव-गांव की समस्याओं को विस्तार से रखा। श्री मिश्रा ने हर एक प्रतिनिधि को गंभीरता से सुना और कहा कि
“जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता है। झामुमो हमेशा आम जनता की ताकत से चलता है और जनता की सेवा करना ही हमारा धर्म है।”
जनता में बढ़ा विश्वास
पंकज मिश्रा के व्यवहार और त्वरित प्रतिक्रिया से लोगों में अपार विश्वास पैदा हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माना कि श्री मिश्रा का नेतृत्व बरहेट समेत पूरे संथाल परगना में संगठन को और मजबूत करेगा।
इस मौके पर उप प्रमुख रूपक शाह, गुंजन सिंघानिया, मोहम्मद अली, एजाज अंसारी, निमाय चंद्र शील, छवि हेंब्रम, पूसा टुडू, अब्दुल मजीद, सुनीराम हांसदा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: संथाल परगना में बने रिम्स-2, Sahibganj से संत कुमार घोष ने भोगनाडीह में निर्माण की रखी मांग










