Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वाइचुंग भूटिया ने की मुलाक़ात, झारखंड में खेलों के स्वर्णिम भविष्य की बनी नई रूपरेखा

Ranchi: Baichung Bhutia met Chief Minister Hemant Soren, a new outline was made for the golden future of sports in Jharkhand

Ranchi: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। भेंट के दौरान राजमहल विधायक मो० ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, बेहतर कोचिंग और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए विशेष योजनाएँ तैयार हैं, ताकि गाँव-गाँव से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और सरकार हर स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर उन्हें सफलता की नई ऊँचाई तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

वाइचुंग भूटिया ने मुख्यमंत्री को अपने सुझाव देते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं में खेल के प्रति अद्भुत जोश और ऊर्जा है। यहाँ से लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड खेलों के क्षेत्र में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के नक्शे पर अपनी नई पहचान बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने श्री भूटिया का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन झारखंड के खिलाड़ियों के लिए बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि सरकार फुटबॉल समेत अन्य खेलों के लिए आधारभूत ढाँचा मजबूत करने, खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन झारखंड के युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह, आत्मविश्वास और जोश भर देगा।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बरहेट प्रखंड कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनते हुए पंकज मिश्रा बने जन-आवाज़

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!