भाजपा युवाओं को गुमराह करने की कर रही है साजिश: Vinod Kumar Pandey

BJP is conspiring to mislead the youth: Vinod Kumar Pandey

Ranchi: भाजपा पर पलटवार करते हुए झामुमो महासचिव विनोद पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने कहा कि भाजपा रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे पर भी झूठे आंकड़े और भ्रामक दावे पेश कर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार लगातार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, जबकि भाजपा के पास इस मुद्दे पर कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

विनोद पांडेय ने सवाल किया कि भाजपा पहले केंद्र में अपने 11 साल के शासन का हिसाब दे, जहां दो करोड़ नौकरी देने का वादा जुमला बनकर रह गया। वहीं राज्य में भाजपा शासनकाल में नियुक्तियों की सबसे खराब स्थिति बनी। रघुवर सरकार ने पांच साल में केवल परीक्षाएं लटकाने और युवाओं को भटकाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट-2 में नौ महीने के भीतर भाजपा द्वारा खड़ी की गई कानूनी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त कर चुकी है। जेपीएससी और जेएसएससी के माध्यम से लगातार भर्तियां हो रही हैं। हाल ही में सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और चिकित्सकों की नियुक्ति भी जल्द होगी।

पांडेय ने कहा कि सरकार केवल नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देकर लाखों युवाओं के लिए अवसर सृजित कर रही है। झारखंड कौशल मिशन और स्टार्टअप पॉलिसी जैसी योजनाओं से हजारों युवाओं को उद्यमिता और प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का काम केवल नकारात्मक राजनीति करना और जनता को भ्रमित करना है, जबकि हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: Ranchi में फिर ईडी की दबिश, राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!