Ranchi/Chaibasa: चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी तथा संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज सरकार के खर्च पर कराया जाएगा।
चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा संक्रमित…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 26, 2025
मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य में स्थित सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट कर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने का कार्य स्वास्थ्य विभाग करेगा। स्वास्थ्य प्रक्रिया में लचर व्यवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भी मामले का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और राज्य के सभी ब्लड बैंकों की जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना अत्यंत पीड़ादायक है।
राज्य में स्थित सभी ब्लड बैंक का ऑडिट कराकर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने का काम करे स्वास्थ्य विभाग। स्वास्थ्य प्रक्रिया में लचर व्यवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 26, 2025
यह घटना न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सरकारी निगरानी व्यवस्था में कई स्तरों पर गंभीर खामियां बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: 18 अक्टूबर से लापता युवक का बंद अवैध कोयला खदान से मिला शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला









