Sahibganj: अस्पताल में वाहन संकट, डेढ़ घंटे बाद ऑटो से शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन

Sahibganj: Due to a shortage of vehicles at the hospital, family members were forced to transport the body in an auto-rickshaw after waiting for an hour and a half.

Rajmahal (Sahibganj): अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली स्थिति सामने आई, जब परिजनों को मृतक का शव घर ले जाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक भटकना पड़ा। जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ नीचे टोला निवासी 32 वर्षीय दीपक महतो को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल परिसर में एंबुलेंस या किसी अन्य वाहन की व्यवस्था नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कई बार अनुरोध किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें इंतजार करने को मजबूर किया गया। इधर, तीनपहाड़ नीचे टोला जाने के लिए ऑटो स्टैंड पर भी कोई वाहन नहीं मिला, जिससे परिजनों की परेशानी और बढ़ गई।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार परिजनों ने निजी ऑटो की व्यवस्था कर शव को घर ले गए। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहे। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में आपात स्थितियों के दौरान बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबरा-ठगी का जाल, छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!