Sahibganj: महाराजपुर में श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने किया उद्घाटन

Sahibganj: Rifat Praveen's public relations in Bengali Tola has become the center of discussion, increasing support in Ward 9.

Sahibganj: महाशिवरात्रि मोती झरना मेला के पावन अवसर पर महाराजपुर गंगा तट स्थित श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। पांच दिवसीय इस महायज्ञ का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कथा वाचिका माता राजनंदनी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर यज्ञ समिति की ओर से पंकज मिश्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

यज्ञ के शुभारंभ के मौके पर लगभग 11 हजार कन्याओं एवं महिलाओं ने गंगा तट से जल भरकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा यज्ञ परिसर से प्रारंभ होकर महाराजपुर बाजार, मोती झरना प्रवेश द्वार तक गई और पुनः यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा।

Sahibganj: Rifat Praveen's public relations in Bengali Tola has become the center of discussion, increasing support in Ward 9.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि महाराजपुर में आयोजित यह महायज्ञ अत्यंत भक्तिमय और मन को छू लेने वाला है। उन्होंने यज्ञ समिति और आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। वहीं अयोध्या से पधारी कथा वाचिका माता राजनंदनी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन विश्व शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए आवश्यक हैं।

यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह महायज्ञ पिछले 18 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है और आज से पांच दिनों तक लगातार भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और भारी भीड़ की उम्मीद जताई गई है। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, यज्ञ समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बंगाली टोला में रिफत प्रवीण का जनसम्पर्क बना चर्चा का केंद्र, वार्ड 9 में समर्थन का बढ़ा ग्राफ

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!