Sahibganj: जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित, जिले के 3 शिविर में आई 342 शिकायत

साहिबगंज। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम – जो मामले थानों में लम्बे समय से लंबित रहे वैसे कई मामलों का पुलिस ने इस कार्यक्रम के शुरुवात के पहले ही निष्पादन कर दिया। यह उन्हीं थानों के पुलिस पदाधिकारी हैं जिनके थानों में शिकायतकर्ता न्याय पाने की आस लगाए लम्बे समय तक इंतज़ार करते थे। शिकायतकर्ताओं के आवेदन थानों की टेबलों और अलमारियों में धुल फांकते हैं। समय के साथ थाने के बड़े साहब भी बदलते रहते हैं लेकिन मामले धरे के धरे रह जाते हैं। थाना और उसके ऊपर के पदाधिकायिओं के दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते कईयों के चप्पल घिस जाते और आज जन समस्या समाधान कार्यक्रम में चुटकियों में कई मामले सुलझा दिए गए व कुछ प्रक्रिया में हैं। इसमें हैरान होने कि कोई बात नहीं है क्यूंकि जब सरकार या बड़े साहब का फरमान हो फिर समस्या का समाधान भी तुरंत हो जाता है। पुलिस ने शिविर में आये शिकायतों का जिस तेजी के साथ समाधान किया, अगर पुलिस इसी तेजी से काम करे तो थानों में आये मामले लंबित नहीं रहेंगे और लोगों को न्याय के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

राज्य में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने एवं लोगों व पुलिस-प्रशासन के बीच की दूरियों को कम करने, लोगों में अपनी समस्याओं को लेकर थाना जाने में किसी प्रकार का डर अथवा भय ना हो, यह विश्वास जगाने के उद्देश्य से  झारखंड सरकार व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मंगलवार 10 सितम्बर को जिले के सभी पुलिस अनुमंडलों में शिविर लगाकर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल के अलावे राजमहल एवं बरहरवा में मंगलवार को जिला पुलिस की ओर से जनशिकायत समाधान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन दुमका आईजी जी क्रांति कुमार दीप प्रज्वलित कर किया।

टाउन हॉल में एसपी अमित कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूरे जिले में साहिबगंज शहरी, राजमहल व बरहड़वा में लगे तीन शिविर में करीब 342 शिकायतें आई है। इसमें साहिबगंज शिविर में 137, राजमहल में 153, बरहड़वा में 52 शिकायतें आई है। इन सभी शिकायतों में से 40 से अधिक समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया है। बाकि का भी समाधान जल्द करा दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि शिविर में कार्यक्रम में महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्या, मानव तस्करी, डायन प्रथा, एससी-एसटी एक्ट में तहत साइबर अपराध, चिट फंड, नशीले पदार्थों का सेवन व उत्पाद से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, डायल 112, डायल 1930, जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, नशीले पदार्थों का सेवन एवं उत्पादन पर रोकथाम के संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। वहीं एसपी के बताया कि पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक के निर्देश पर जन शिकायत समाधान के लिए साहिबगंज में भी एक सेल का गठन किया गया है। इसका प्रभारी डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा को बनाया गया है। वहीं पुअनि असीम कुजूर व गुलनाज बेगम को सदस्य बनाया गया है। आम लोग व्हाटसअप नंबर 9470591082, 9955576056 व ईमेल आईडी जेएएनएसआईकेएवाईएटी-एसएएचईबीजीएएनजी@जेएचपीओएलआई सीई.जीओवी.आईएन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Sahibganj: झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद, मरीजों के जीवन के साथ कर रहे खिलवाड़

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!