Barharwa: बिंदुधाम मंदिर में कथित रूप से आभूषण की हेरा फेरी मामले में बिंदूधाम प्रबंध समिति के लिखित बयान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनुराग आनंद के साथ पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व साहिबगंज जिला अध्यक्ष पांचू सिंह ने प्रशासन पर सवाल दागते हुए कहा कि कमेटी के बयान पर पुलिस अनुराग को पूछताछ के लिए बुलाती है एवं पुलिस कस्टडी में उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती है। मंदिर के मुख्य सेवायत गंगा बाबा पर आभूषण की हेरा फेरी का आरोप लगाया जाता है। उक्त पुरे प्रकरण में कहीं ना कहीं राजनीति की बू आ रही है। क्योंकि धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा उक्त कमेटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी शामिल है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस एक और यह बयान दे रही है कि पूछताछ के दरमियान अनुराग घबरा गया और उसकी तबीयत खराब हो गई है। हालांकि उनके शरीर पर दिखे जख्म कुछ अलग बया करती है कि पुलिस कस्टडी में अनुराग आनंद की बेरहमी से पिटाई के बाद ही उसकी तबीयत नाजुक हुई है। पुलिस उन्हें आनंन फानन में रांगा सीएससी अस्पताल में भर्ती करती है। जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बात कर साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर किया जाता है। साहिबगंज सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने भी उनकी स्थिति को देखकर हायर सेंटर रेफर कर देती है। तत्पश्चात प्रशासन उन्हें अपने साथ लेकर बेहतर इलाज को लेकर बाहर जाती है।

- अनुराग और गंगा बाबा को नहीं मिला न्याय तो मामला विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया जाएगा: पांचू सिंह
इस मामले में पांचू सिंह ने कहा कि पुलिस एक और कहती है कि उनके साथ मारपीट नहीं हुई है तो आखिर पुलिस उन्हें बेहतर इलाज को लेकर बाहर क्यों ले जाती है? उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो प्रशासन दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें अन्यथा यह मामला विधानसभा से लेकर संसद भवन के पटल तक उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Ranchi: PM Modi की सभा में उमड़ी एतिहासिक भीड़ ने JMM की नींद उड़ा दी: विजय चौरसिया









