Human Trafficking: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खैतान के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मानव तस्करी बड़ा खुलासा किया है। दरअसल साहिबगंज जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बीते रात्रि बालूघाट से भटिण्डा को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस ट्रैन से साहिबगंज व पाकुड़ जिले के कई अलग-अलग थाना क्षेत्र से मानव तस्करी कर नाबालिक पहाड़िया लड़कियों व लड़को को देश के राज्यधानी नई दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे महानगरों में अच्छे काम दिलाने का प्रलोभन दे कर बरहरवा रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ट्रैन में बिठाया गया है।

सूचना मिलने के बाद साहिबगंज जिले के उपायुक्त हेमंत सती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी लिखित सुचना मालदा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को दी। वहीं पुलिस कप्तान अमित सिंग ने केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खैतान को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद केंद्रीय विष्णु खैतान एक्शन में आ गए और बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की मदद से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्यां दो में छापेमारी कर 5 किशोरी एवं 7 युवकों को बरामद किया। वही छापेमारी के बाद विष्णु खैतान ने बताया कि बरामद किए गए सभी लड़के व लड़कियां साहिबगंज व पाकुड़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले है। फिलहाल आगे की करवाई के लिए साहिबगंज के प्रशासन को सुपुर्द किया जा रहा है।

फरक्का एक्सप्रेस ट्रैन से भागलपुर रेलवे स्टेशन में बरामद किये गए लड़कियों से जब आरपीएफ के जवानों ने पूछताछ किया तो लड़कियों ने बताया कि वह सभी लोग आसपास के गांवों के है और काम करने के लिए दिल्ली जा रहे है। जब आरपीएफ के जवानों ने यह पूछा कि तुमलोग किसके साथ जा रहे हो, तो लड़कियों ने बताया कि हमलोगों को नजरुल अंसारी नामक आदमी ने बरहरवा रेलवे स्टेशन में गाड़ी में बैठा दिया है और वह घर चला गया है। हमलोग कहाँ जा रहे है, हमलोग को खुद पता नहीं है।
ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि वो कौन लोग हैं जो इन भोले भले आदिम जनजाति की लड़कियों को काम दिलाने के लालच में बड़े शहर लेकर जाते हैं और वहां जाने के बाद इन लड़कियों के साथ क्या होता है? यह देखना दिलचस्प होगा कि बरामद की गयी लड़कियों की निशानदेही पर पुलिस मुख्य सरगना तक पहुँच पाती है या नहीं? हालांकि यह जाँच के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि बरामद सभी लड़कियाँ कहाँ जा रही थी?
ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024: विस चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह से मिले सुदेश









