Ranchi: बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर आदिवासियों को बांटने का षड्यंत्र रच रही BJP: विनोद पांडेय

BJP is conspiring to divide the tribals in the name of Bangladeshi infiltration: Vinod Pandey

Ranchi: भाजपा (BJP) नेता चंपाई सोरेन के हालिया बयानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर भाजपा पर आदिवासी और मूलवासी समुदायों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया है।

पांडेय ने कहा कि भाजपा को झारखंड की जनता और उनके असली मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। “बांग्लादेशी घुसपैठ” के नाम पर भाजपा आदिवासी समाज में भय पैदा करने और उन्हें कमजोर करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स को इसी साजिश का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम समाज को विभाजित करने की एक सोची-समझी रणनीति है। महासचिव ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए पार्टी ने कभी भी सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं दी, और अब वही पार्टी आदिवासी हितैषी बनने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो शुरू से ही आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी लड़ता रहेगा।

महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। “अगर बांग्लादेशी घुसपैठ हुआ है तो इसकी जवाबदेही केंद्र को लेनी चाहिए, लेकिन भाजपा अपनी नाकामियों का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ने की कोशिश कर रही है। धर्मांतरण पर चंपाई सोरेन के बयान को खारिज करते हुए पांडेय ने भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी सत्ता प्राप्ति के लिए समाज को बांटने की नीति पर काम करती रही है। पांडेय ने स्पष्ट किया कि झामुमो किसी भी तरह की ध्रुवीकरण की राजनीति का विरोध करता है और झारखंड की सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: मोहराबादी स्टेज ध्वस्तीकरण पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने सरकार से मांगा जवाब

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!