Pakur: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों संग जिला निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक आयोजित

Pakur: District Election Officer held a meeting with political parties regarding special intensive revision
  • मतदाता सूची की शुद्धता, बूथ पुनर्गठन और एजेंट नियुक्ति पर हुआ मंथन

Pakur: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026, मतदान केंद्रों के रेसलाईजेशन और बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग्य मतदाता को सूची में जोड़ा जाए और अयोग्य या मृत मतदाताओं का नाम हटाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी, जिसकी सफलता के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा निर्धारित की गई है। इससे कई केंद्रों में मतदाता संख्या के पुनर्गठन की आवश्यकता होगी, और जिले में नए मतदान केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए नए बीएलओ और पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की जल्द से जल्द नियुक्ति करें ताकि पुनरीक्षण कार्य में समुचित निगरानी और पारदर्शिता बनी रहे।

इस मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार और उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Pakur: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर उपायुक्त ने की जल सहिया दीदियों संग समीक्षा बैठक

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!