भाजपा को महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: Vinod Kumar Pandey

BJP has no moral right to do politics on women's issues: Vinod Kumar Pandey
  • झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर झामुमो का भाजपा पर पलटवार

Ranchi, 21 जुलाई: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय (Vinod Kumar Pandey) ने भाजपा द्वारा राज्य में महिला सुरक्षा पर उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा को “घड़ियाली आंसू बहाने वाली पार्टी” करार देते हुए कहा कि, “भाजपा को महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

विनोद पांडेय ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा,

“जब बात झारखंड की आती है तो भाजपा महिला सम्मान की दुहाई देती है, लेकिन हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी घटनाओं पर चुप्पी साध लेती है। क्या यह दोहरा रवैया नहीं है?”

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सबसे पहले झामुमो ने ही आवाज़ उठाई थी और कठोर कानून बनवाकर सामाजिक सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाया। विनोद पांडेय ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है। महिला हेल्पलाइन सेवाओं को सशक्त किया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह हर संवेदनशील विषय पर राजनीति करने के बजाय, सकारात्मक सहयोग करे। उन्होंने कहा,

“महिलाओं के सम्मान के नाम पर झूठा विमर्श गढ़कर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन झारखंड की जनता सब जानती है और वह झामुमो सरकार के साथ खड़ी है।”

अंत में उन्होंने कहा कि यह जनता का ही विश्वास है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार जनादेश मिला है, और उनकी सरकार झारखंड को समावेशी विकास के रास्ते पर ले जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand के सांसद मॉनसून सत्र में उठाएं सरना धर्म कोड और भाषाई अधिकारों की मांग: विजय शंकर नायक

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!