Ramgadh: झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने गुरुजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, श्राद्धकर्म की तैयारियों का नेतृत्वकारी अंदाज़ में लिया जायजा

Ramgadh: JMM Central Secretary Pankaj Mishra paid emotional tribute to Guruji, took stock of the preparations for the Shraddha ceremony in a leadership style

Ramgadh/Nemra: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने आज रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचकर झारखंड आंदोलन के जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरुजी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कहा कि

“गुरुजी का संघर्ष और उनकी विरासत झारखंड के कोने-कोने में जीवित है।”

पंकज मिश्रा न केवल श्रद्धांजलि देने पहुंचे, बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 16 अगस्त को होने वाले दिशोम गुरु के श्राद्धकर्म की तैयारियों का भी बारीकी से जायजा लिया। आयोजन स्थल पर जाकर उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जिम्मेदार पदाधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

Ramgadh: JMM Central Secretary Pankaj Mishra paid emotional tribute to Guruji, took stock of the preparations for the Shraddha ceremony in a leadership style

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पंकज मिश्रा के पहुंचते ही माहौल में एक अलग ऊर्जा का संचार हो गया। वे लोगों से मिलते-जुलते रहे, उनकी बातें सुनते और उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि गुरुजी के सम्मान में होने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक और अनुकरणीय होगा।

मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। पंकज मिश्रा की सक्रियता और नेतृत्व ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पार्टी के भीतर उन्हें संगठन और जनभावनाओं की गहरी समझ है।

ये भी पढ़ें: Pakur: युवा नेता अफीफ अमसल ने नेमरा पहुँच कर गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!