Sahibganj: गंगा की लहरों में समा गए दो मासूम, बांसकोला घाट पर मचा कोहराम, तलाश जारी

Sahibganj: Two innocent children drowned in the waves of Ganga, chaos at Banscola Ghat, search continues

Sahibganj: गंगा नदी के बांसकोला घाट पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान गंगा की तेज लहरों में बहकर दो किशोर लापता हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डूबे बच्चों की पहचान छोटी भगियामारी निवासी किशन चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी और विक्रम महलदार के 14 वर्षीय पुत्र ओम महलदार के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों अपने साथियों के साथ घाट पर छठ पूजा की तैयारी के सिलसिले में गए थे। घाट छेकने के बाद सभी बच्चे गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान संजय और ओम गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही गंगा नदी थाना के सहायक अवर निरीक्षक शिवशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग नाव लेकर गंगा में उतरे और अपने स्तर पर खोजबीन करने लगे। देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इस बीच पुलिस ने गोताखोरों की मदद से भी बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी बच्चे रौनक कुमार ने बताया कि दोनों मित्र घाट पर छठ की तैयारी के बाद नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गए। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका पैर फिसल गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इसी घाट के समीप बीच गंगा में एक नाव पलटने की घटना भी हुई थी, जिसमें कई लोग डूब गए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के लोग दहशत और शोक में हैं।

ये भी पढ़ें: NTPC फरक्का में आपदा प्रबंधन पर संयुक्त मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!