Dumka: काठीकुंड प्रखंड में महिलाओं की आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण, आत्मनिर्भर बनने पर जोर

Dumka: Inspection of livelihood activities of women in Kathikund block, emphasis on becoming self-reliant

Dumka: काठीकुंड प्रखंड में महिलाओं की आजीविका सशक्तिकरण गतिविधियों का शनिवार को उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। सचान ने सगुन सुतम आजीविका सिलाई केंद्र का दौरा कर सिलाई, परिधान निर्माण और विपणन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और घर पर कार्य करने वाली महिलाओं को भी केंद्र से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके लिए संकुल संघ के माध्यम से लोन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान चक्मुहा गाँव में जेएसएलपीएस के पोल्ट्री एफपीओ के माध्यम से संचालित बीवी-380 मुर्गीपालन इकाई और आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया गया। उन्होंने समूह आधारित पोल्ट्री व्यवसाय और पोषण सेवाओं को विस्तार देने की सलाह दी। लकड़ापहाड़ी गाँव में मडुआ (रागी) की खेती का निरीक्षण किया गया और किसानों को गुणवत्ता व उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गाँव के विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता की समीक्षा भी की गई। नारगंजो केंद्र में प्रस्तावित पोल्ट्री फीड प्लांट के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के अधिकारी और बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएँ उपस्थित रहीं। उप विकास आयुक्त ने सभी गतिविधियों की निरंतर निगरानी और एफपीओ के माध्यम से महिलाओं की आय व आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: Dumka: छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त ने छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई पर दिया जोर

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!