Ranchi: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ranchi: Delegation of All India Sahitya Parishad met the Governor
  • प्रांतीय अधिवेशन के लिए सौंपा औपचारिक निमंत्रण

Ranchi: अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड प्रांत के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सामाजिक समरसता विषय पर आधारित यह अधिवेशन आगामी 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को राजधानी रांची में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और उन्हें अधिवेशन में आशीर्वचन प्रदान करने हेतु औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रांची महानगर अध्यक्ष डॉ. राज जयंती ने किया। उनके साथ प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. ममता मनीष सिन्हा, कृष्णा शर्मा एवं बजरंगी प्रसाद शामिल थे। परिषद की ओर से राज्यपाल को बताया गया कि यह अधिवेशन साहित्य और समाज के मध्य संवाद को सुदृढ़ करेगा तथा झारखंड के साहित्यिक परिवेश में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

मुलाकात के दौरान डॉ. राज जयंती ने राज्यपाल को अपनी स्वलिखित पुस्तक “आवर एनवायरनमेंट, फ्रॉम ऋगवेद टू गांधी” भी भेंट की। उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक की प्रस्तावना स्वयं माननीय राज्यपाल ने लिखी है, जबकि इसका विमोचन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के करकमलों से हुआ था। पुस्तक सौंपे जाने पर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की और आगामी अधिवेशन के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।

राज्यपाल से भेंट के बाद परिषद के पदाधिकारियों में नया उत्साह देखने को मिला और अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आयोजन समिति के अनुसार इस दो दिवसीय साहित्यिक महाकुंभ में लगभग 350 साहित्यकारों, साहित्य अनुरागियों एवं विविध विधाओं के सृजनधर्मियों के शामिल होने की संभावना है। रांची के साहित्य प्रेमियों के बीच भी इस आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण बन गया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाएँ, समय पर पूरा करें सभी प्रोजेक्ट: हेमंत सती

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!