Begusarai: RKS कंस्ट्रक्शन के संस्थापक रामकृपाल सिंह का निधन, निर्माण जगत में शोक की लहर

Begusarai: Ramkripal Singh, founder of RKS Construction, passes away; a wave of grief sweeps through the construction industry.

Patna/Begusarai: झारखंड और बिहार के निर्माण क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले रामकृपाल सिंह का आज सुबह 6:30 बजे निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे और बीते करीब 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज पटना के प्रसिद्ध पारस अस्पताल में चल रहा था, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए थी।

स्वर्गीय रामकृपाल सिंह अपने पीछे पुत्र सुधीर कुमार और रंजन कुमार, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2:00 बजे उनके पैतृक गांव रामदीरी घाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवारजनों, शुभचिंतकों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

रामकृपाल सिंह RKS कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं अध्यक्ष थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में कंपनी ने बिहार और झारखंड में कई बड़े और महत्वपूर्ण निर्माण प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनकी अगुवाई में तैयार हुई प्रमुख परियोजनाओं में रांची अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और झारखंड विधानसभा भवन जैसे प्रतिष्ठित निर्माण शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें एक कुशल और विश्वसनीय निर्माण उद्यमी के रूप में स्थापित किया।

उनके निधन को निर्माण जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सहयोगियों और परिचितों का कहना है कि रामकृपाल सिंह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि सादगी, अनुशासन और कर्मठता के प्रतीक भी थे। उनके योगदान और विरासत को निर्माण क्षेत्र लंबे समय तक याद रखेगा।

ये भी पढ़ें: Jamui में बड़ा रेल हादसा: पुल से नदी में गिरे मालगाड़ी के डिब्बे, जसीडीह–झाझा रेलखंड पर यातायात ठप

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!