- झारखंड में घुसपैठ से बर्बादी पर चिंतित हैं चंपाई सोरेन: शिवराज सिंह चौहान
रांची। केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की भाजपा में आने पर फिर एकबार प्रतिक्रिया दी। शिवराज चौहान मध्यप्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के दौरे पर हैं। एएनआई को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता इन्होंने झामुमो को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका है। जनता में उनका आदर है वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।
आगे उन्होंने कहा जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है, बेटियों से शादी करके उनके नाम पर जमीने खरीदी जा रही हैं वो चिंतित हैं जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं भ्रष्टाचार चरम पर है उससे वो चिंतित हैं। शिवराज चौहान ने कहा कि जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया, मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिए, कार्यक्रम नहीं करने दिए क्योंकि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है। इसलिए उन्होंने झारखंड को बचाने के लिए भाजपा का दामन थामा है। ठगबंधन की सरकार जाना अब तय है भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाएगी। बिल्कुल कुछ भी नहीं वो बहुत बड़े नेता है और मेरे मन में उनके लिए आदर और बढ़ गया उनकी कोई शर्त नहीं है।









