Sahibganj: दिव्यांग बच्चों संग मना रंगों का उत्सव, होली मिलन में झूम उठा विद्यालय परिसर

Sahibganj: Celebrating the festival of colours with differently-abled children, the school campus was filled with joy in the Holi gathering.

Sahibganj: स्थानीय दिव्यांग विद्यालय परिसर में आज रंगों और खुशियों की अनूठी छटा देखने को मिली, जब कौशल्या ज्योति ट्रस्ट और हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के बीच होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इन विशेष बच्चों के जीवन में उत्साह और उल्लास के रंग भरना था। आयोजन के दौरान बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, आकर्षक मुखौटे और मिष्ठान सहित अन्य होली की सामग्रियाँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों के साथ हुई। जैसे ही रंगों की फुहार उड़ी और संगीत की धुन गूंजी, बच्चे पूरे उत्साह के साथ झूम उठे। विद्यालय परिसर हंसी-ठिठोली और रंगों की मस्ती से सराबोर हो गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में चमक इस बात का प्रमाण थी कि यह आयोजन उनके लिए कितना विशेष था।

कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से दिव्यांग बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया गया। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों को ऐसे बच्चों के साथ त्योहार साझा कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sahibganj: Celebrating the festival of colours with differently-abled children, the school campus was filled with joy in the Holi gathering.

हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अभीदीप्स प्रशांत सागर ने भी कहा कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और साझेदारी का प्रतीक है। दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें खुशी देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर कुमार दीपांशु, निखिल, गौरव, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, निशा गुप्ता, संजीव गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, ज्योति मिश्र, चंदा कुमारी, बलराम कुमार, शिव्यांशी सिंह, रवीना सिंह और यश पांडेय सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्यालय की सभी सिस्टर्स ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और बच्चों के साथ होली का आनंद लिया।

समारोह के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। रंगों से सराबोर इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज की सच्ची खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उनमें हर वर्ग की सहभागिता हो।

ये भी पढ़ें: Ranchi में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक साथ कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!