Sahibganj में कल से तीन दिवसीय उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

A three-day sub-national Pulse Polio campaign begins in Sahibganj tomorrow; 2.64 lakh children will be administered polio drops.

Sahibganj: जिले में 28 जून से तीन दिवसीय उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के 2 लाख 64 हजार 166 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर बूथ, घर-घर टीम और मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है।

अभियान का औपचारिक उद्घाटन रविवार सुबह 10 बजे उधवा प्रखंड के गंगा पार स्थित गोलढाब गांव में उपायुक्त द्वारा किया जाएगा। वहीं उप विकास आयुक्त बोरियो प्रखंड के तेतरिया पहाड़ में अभियान का शुभारंभ करेंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. किरण माला बरहेट, पतना और बरहरवा प्रखंडों में उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी, जबकि सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं राज्य स्तरीय टीम के डॉ. मुकेश मिश्रा तालझारी, राजमहल और उधवा क्षेत्र में अभियान की शुरुआत करेंगे।

सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि जिले में अभियान के लिए कुल 1411 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्रों में 85 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1248 बूथ स्थापित किए गए हैं। पहले दिन यानी 28 जून को सभी बच्चों को बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 1333 हाउस-टू-हाउस टीमें, 48 मोबाइल टीमें तथा 30 ट्रांजिट (चलता-फिरता) बूथ बनाए गए हैं, जो बस स्टैंड, हाट-बाजार और प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेंगे। पूरे अभियान में 2882 कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 1483 वैक्सीनेटर और 311 सुपरवाइजर शामिल हैं। जिले को इस अभियान के लिए 3 लाख 37 हजार पोलियो डोज उपलब्ध कराए गए हैं।

अभियान को लेकर शनिवार को पुराने सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉ. किरण माला, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. महमूद आलम, डॉ. सतीबाबू डाबड़ा, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिले के सभी प्रखंडों में माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को अभियान की जानकारी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं और पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर उन्हें आजीवन विकलांगता से सुरक्षित रखने में सहयोग करें। विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे और साहिबगंज को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सभी नागरिक अपनी भागीदारी निभाएं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में दोहरा खनन कानून! कहीं नियम तोड़कर 6.026 हेक्टेयर की लीज का रिन्यूअल, तो कहीं वैध नवीनीकरण भी किया रद्द

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!