Sahibganj: भोगनाडीह पहुंचे डीसी-एसपी, हूल दिवस समारोह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Sahibganj: The DC and SP arrived at Bhognadih and issued strict instructions regarding the safety and amenities for devotees attending the Hul Diwas celebrations.

Sahibganj: आगामी 30 जून को आयोजित होने वाले हूल दिवस समारोह को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने भोगनाडीह स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू स्मृति स्थल तथा सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस पर जिले सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोगनाडीह पहुंचते हैं। ऐसे में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सौंदर्यीकरण, सजावट और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Sahibganj: The DC and SP arrived at Bhognadih and issued strict instructions regarding the safety and amenities for devotees attending the Hul Diwas celebrations.

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्मृति स्थल एवं पार्क परिसर में पर्याप्त संख्या में कुर्सियां उपलब्ध कराने, दोनों स्थानों पर पेयजल डिस्पेंसर एवं पानी के टैंकर लगाने तथा सभी शौचालयों को पूरी तरह क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और कार्यक्रम के दिन चौबीसों घंटे सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, घास की कटाई और सौंदर्यीकरण का कार्य हर हाल में 29 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य प्रवेश द्वार, रेलिंग और पूरे परिसर को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाने पर भी जोर दिया गया, ताकि हूल दिवस के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप आयोजन की भव्यता दिखाई दे।

रात्रि के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने अतिरिक्त हैलोजन, स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट की जांच कर उन्हें पूरी तरह चालू रखने तथा वैकल्पिक पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

भीड़ प्रबंधन को लेकर उपायुक्त ने प्रवेश और निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित नहीं होने देने तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी तैयारियां शत-प्रतिशत पूरी कर ली जाएं, ताकि हूल दिवस का आयोजन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहेट सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में कल से तीन दिवसीय उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!