- FLC की प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी रही
Sahibganj। जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- उपायुक्त हेमंत सती की निगरानी में साहेबगंज के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में (FLC) का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया के दौरान, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या भौतिक गड़बड़ी को रोका जा सके। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की सफाई और तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमंत सती ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता के साथ स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रॉन्ग रूम के प्रवेश द्वार पर तैनात जवानों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए। मेटल डिटेक्टर उपकरण से आने- जाने वाले व्यक्तियों को किया जाए।
FLC की यह प्रक्रिया 11 सितंबर तक चलेगी, जिसके दौरान सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। इसके तहत, मशीनों के तकनीकी और भौतिक हिस्सों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें मशीनों की सफाई, मॉक पोलिंग, और सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण शामिल हैं।









