जिला स्थापना एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना समिति, अनुकम्पा समिति, शिक्षा स्थापना समिति, स्वास्थ्य स्थापना समिति, चौकीदार स्थापना समिति तथा सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने हेतु महत्त्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। उपायुक्त ने पिछले स्थापना समिति के बैठक में लिए गए निर्णय की कार्रवाई के विषय में विस्तृत चर्चा किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला स्थापना समिति अंतर्गत कुल 10 मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु 13 मामलों को समिति के समक्ष रखा गया। जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय , पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, कल्याण विभाग से, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एक-एक मामले पर विचार करते हुए अग्रेतर कार्रवाही हेतु आवश्यक एवं उचित निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में दो मामलों का निष्पादन किया गया। उपायुक्त ने निष्पादित मामलों के अनुशंसा के अनुमति देते हुए अग्रेतर  कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त हेमंत सती ने बचे हुए लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए बाकी मामलों की स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करने एवं अगले जिला स्थापना समिति में रिवाइज सूची बनाने का भी निर्देश दिया गया उन्होंने पदाधिकारी से कहा कि लंबित मामलों का अग्रेतर कार्रवाई कर पूर्ण करें।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालीया, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश एवं अन्य उपस्थित थे।

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!