Sahibganj: जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त, हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध खनन पर हो रही कार्यवाही, क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए की गई कारवाई की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान में 07 खनन व्यवसाई को अनियमिता पाये जाने पर दिये गई नोटिस के विषय में जानकारी ली गई।
मौके पर उपायुक्त ने खनन कार्यालय में संधारित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की पंजियों की जांच की एवं खनन स्थित फाईलों को गहन जांच की गई जिसमें कुछ फाईलों में कागजात की कमी पाई गई। उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए निर्धारित दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संचिकाओं का संधारण करने का निर्देश दिया।









