साहिबगंज। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का आगमन को लेकर जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार का आगमन मंगलवार को बोरियो प्रखंड के शिबू सोरेन जनजातीय महाविद्यालय में होगा। इसको लेकर रविवार देर शाम को अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई, मंच बनाने का स्थल एवं गार्ड ऑफ ऑनर के लिए स्थल चयन किया किया गया। स्थल निरीक्षण के दौरान बरहड़वा एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, बीडीओ नागेश्वर साव, थाना प्रभारी पंकज वर्मा मौजूद रहे।
एसडीओ ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम किया जाएगा, जहां लोगों को सांस्कृतिक एवं पारंपरिक के तौर तरीके के बारे में बताया जायेगा। एसडीपीओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेंगे। कई स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाया जाएगा। राज्यपाल बोरियो सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। जिसके बाद भोगनाडीह के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें: Taljhari: हथियार के बल पर मारपीट कर जेवर व नकद की लूट









