साहिबगंज। महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को साहेबगंज जिला के बरहेट स्थित पंचकठिया में वीर शहीद सिदो कान्हू की स्मृति में निर्मित क्रांति स्थल पर जाकर हूल क्रांति के अमर महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू की वीरता और साहस हमारे देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद, मरीजों के जीवन के साथ कर रहे खिलवाड़









