साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पूरक पोषाहार योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन, टेक होम राशन से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपायुक्त के द्वारा सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना के समीक्षा के क्रम में विभिन्न प्रखंडों को दिए गए टारगेट के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना का लाभ बच्चियों की आयु प्रतिवेदन की जांच कर उन्हें इन योजना का लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि आवंटित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने की दिशा में कार्य पूर्ण करें। जिला में बनाए जा रहे हैं आंगनबाड़ी की निविदा के विषय में जानकारी ली एवं सभी आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य को आरंभ करने एवं समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका, समाज कल्याण विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: Politics: लालू यादव के घर पहुंचे नीतीश कुमार, हाथ जोड़कर मांगी माफी! बिहार में सियासी भूचाल









