Sahibganj: जिरवाबाड़ी थाना परिसर के सामने मुख्य सङक पर गुरुवार की शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में सभी प्रकार के वाहन चालको को हिदायत दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट आदि का प्रयोग कर वाहन चलाएं साथ ही साथ ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र इत्यादि वैैध दस्तावेज लेकर परिचालन करें।
जांच अभियान में मोटरयान निरीक्षक साहिबगंज विमल किशोर सिंह, परीक्ष्मान मोटर यान निरीक्षक अभिषेक मुंडा, कार्यालय कमीॅ अमन कुमार एवं जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Sahibganj: संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल आयोजन को लेकर बैठक









