New Delhi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. उनकी उम्र 72 साल थी. सीपीआईएम ने बताया कि आज दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर एम्स में सीताराम येचुरी ने अंतिम सांस ली.
सीपीआई (एम) ने ट्वीट किया, “हमारे प्रिय कॉमरेड सीताराम येचुरी, सीपीआईएम के महासचिव का एम्स में आज निधन हो गया. कॉमरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम.” बीती 10 सितंबर को सीपीएम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि येचुरी को सांस की नली में गंभीर संक्रमण हुआ था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख ज़ाहिर करते हुए उन्हें वामपंथी दलों का अग्रणी नेता बताया है. पीएम मोदी ने लिखा, “येचुरी को सभी राजनीतिक दलों से संपर्क बनाए रखने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता था. उन्होंने एक सांसद के तौर पर भी अपनी अलग छाप छोड़ी. इस शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है.“
यह भी पढ़ें: Sahibganj: जिरवाबाड़ी थाना के समीप चलाया गया वाहन जांच अभियान









