Barharwa: 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के 74 वां जन्मदिवस के शुभ अवसर पर साहिबगंज के बरहरवा प्रखण्ड के विभिन्न गावं में सखी मंडल की दीदियों के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम (Plant 4 Mother) अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को एक पेड़ मां के नाम के तहत सखी मंडल की दीदियों को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आग्रह किया गया था।
इसी के तहत आज सखी मंडल की दीदियों के द्वारा हर घर वृक्षारोपण किया जा रहा है। विभिन्न सखी मंडल, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन में वृक्षारोपण के लिए सभी दीदियों को जागरूक भी किया गया ताकि हर घर वृक्षारोपण किया जा सके।
ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं









