Sahibganj: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज, नगर परिषद साहिबगंज एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को टाउन हॉल, पोखरिया में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक, राजमहल विधानसभा क्षेत्र, अनंत कुमार ओझा उपस्थित थे। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम एवं लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया गया l
मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने अपने संबोधन में नगर वासियों एवं जिले वासियों से अपील किए की आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से लेकर पूज्य महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जन भागीदारी, श्रमदान से सम्पूर्ण स्वच्छता की ओर और एक पेड़ मां के नाम इस कार्यक्रम का सभी लोग हिस्सा बने ताकि एक प्रकार के जन आंदोलन का स्वरूप बनेl

इस कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मैनेजर वीरेश कुमार, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी यूआईडी संदीप कुमार, सभी कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक एवं सभी ब्लॉक वाश कोर्डिनेटर, पतंजलि गंगा विचार मंच के सदस्य एवं अन्य सभी कर्मियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें: Barharwa: प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन









