Sahibganj: कोशी नदी बेसिन में नेपाल प्रभाग स्थित विभिन्न रेन गंज स्टेशनों पर अत्यधिक वर्षापात दर्ज हुई है, जिसके फलस्वरूप कोसी नदी के जलश्राव एवं जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की संभावना है। साथ ही बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायक केन्द्र, अनिसाबाद, पटना द्वारा किये गये पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 28 सितंबर के अपराह्न 12:00 बजे कोशी नदी का जलश्राव बीरपुर बराज से 6,81,639 लाख क्यूसेक जलश्रय प्रवाहित होने की संभावना है। जिससे आकस्मिक एवं अकस्मात स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जलश्राय में पूर्वानुमानित अप्रत्याशित वृद्धि के फलस्वरूप निम्नप्रवाह के तटबंधी/संरचनाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ने की संभावना है तथा कटाव, सीपेज, पाईपिंग, अंडर माईनिंग, ओभर-टॉपिंग, फ्लैश फ्लड आदि होने की संभावना भी हो सकती है।
साहिबगंज जिला गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एवं कोशी नदी से 6,81,639 लाख क्यूसेक जलाश्रय किया जाएगा। जिससे गंगा नदी में तीव्र गति से जलस्तर बढ़ेगा।दियारा वासियों से अपील है कि वह तुरंत दियारा क्षेत्र को छोड़कर जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई नाव से जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत शिविर में शरण ले।
ये भी पढ़ें: Porn Star रिया बर्डे को बचाने उतरी 7 वकीलों की फौज, कोर्ट में डेढ़ घंटे चली बहस









