Barharwa: सामाजिक संस्थान ने क्राउडफंडिंग के जरिए राशि इकट्ठी कर पहुंचाई मदद

Barharwa: बरहरवा प्रखंड के गुमानी इलाके के चर्चित सामाजिक संस्थान हेल्पिंग नेचर सोसायटी के सदस्यों ने सोशल मीडिया के जरिए क्राउडफंडिंग कर एक असहाय परिवार को इलाज हेतु कुल 28 हजार रुपए की आर्थिक  सहायता पहुंचाई। बरहरवा प्रखण्ड के नया पलाशबोना निवासी मानिजा बीबी के लिए विभिन्न माध्यमों से अर्जित सहयोग राशि ऑनलाइन 26802 एवं ऑफलाइन 1500 कुल 28302 को उन्हें उनके घर जाकर सोसायटी के सदस्यों द्वारा हस्तांतरित कर दिया गया। उक्त महिला एवं उनकी 6 वर्षीय पुत्री दोनों के पैर के हड्डी में नस दबकर खून जम जाने से चल फिर नही पा रही थी एवं डॉक्टर ने तत्काल ऑपरेशन करने को लेकर सलाह दिया था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण वे इलाज करने में असमर्थ थे इसीलिए क्षेत्र के सामाजिक संस्थान हेल्पिंग नेचर सोसायटी के सदस्यों को सूचित कर सहयोग किया अपील की। जिस पर समिति के सदस्यों ने यूनाइटेड गुमानी व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सहायता राशि इकट्ठी की एवं परिवार को मदद पहुंचाई।

  • समय समय पर संस्थान पहुंचाती है आर्थिक मदद:

सामाजिक कार्यों को लेकर हेल्पिंग नेचर सोसायटी के सदस्य हमेशा तत्पर रहते हैं। इससे पहले भी 9 अगस्त को पलशबोना के नाजू शेख को इलाज हेतु 42 हजार रुपए, 21 अप्रैल को सिउलीडांगा निवासी एक महिला को इलाज हेतु 63 हजार रुपए, अप्रैल 2022 को विनोदपुर की एक महिला को इलाज हेतु 1 लाख 32 हजार रुपए, एवं केरल से एक मृत युवक का शव लाने को लेकर लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए एकत्रित कर आर्थिक सहयोग मुहैया कराया गया था। साथ ही इस संस्थान के माध्यम से अफताब आलम, फरोग अहसान, वासिम अख्तर सहित अन्य सदस्य रक्तदान करवा कर जरूरतमंदों को रक्त भी मुहैया कराते हैं।

मौके पर हेल्पिंग नेचर सोसाइटी के अध्यक्ष मो0 रियाजुद्दीन, उपाध्यक्ष वसीम अख्तर, कोषाध्यक्ष वसीम अख्तर, परवक्ता आफताब आलम, यूनाइटेड गुमानी के एडमिन सह HNS सदस्य  नजमे आलम, सदस्य तौसीक अनवर उक्त ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी सायेद अली, मो0 फैसल, आमशल मिस्त्री, शोहराब अली आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक संपन्न

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!