Jharkhand Assembly Election 2024: Haryana में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के अगले ही दिन Jharkhand के मुख्यमंत्री Hemant Soren और उनकी पत्नी गांडेय विधायक Kalpana Soren ने कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun kharge से मुलाकात की। झारखड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई।
इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi भी मौजूद थे। इस बैठक में सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। हेमंत ने उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस को सावधानियां बरतने की हिदायत दी। हरियाणा में कांग्रेस की हार से सबक लेते हुए झारखंड में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन में विशेष सतर्कता रखने को कहा गया। इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेगुगोपाल भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Ranchi: Apollo बनाएगा 300 से ज़्यादा बेड वाला अस्पताल, CM Hemant Soren ने रखी आधारशिला









