Ranchi: ⁠झामुमो केंद्रीय समिती की विस्तारित बैठक संपन्न

Ranchi के हरमू स्थित सोहराय भवन मे सोमवार को झामुमो (JMM) केंद्रीय समिती की विस्तारित बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में झारखण्ड विधान सभा आम चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) पर चर्चा, सांगठनिक स्थिती पर विचार विमर्श, सदस्यता अभियान की समीक्षा, साथ ही वर्तमान राजनितिक परिस्थिती पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के माननीय केंद्रीय अध्यक्ष एवं माननीय कार्यकारी अध्यक्ष को गठबंधन/सहयोगी दलों के साथ विधान सभा क्षेत्र के बटवारे तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चयन हेतु केंद्रीय समिति द्वारा अधिकृत किया गया।

बैठक मे मुख्य रुप से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren), केंद्रीय उपाध्यक्ष नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, संतोष रजवार, संजीव बेदिया,संसद सरफराज अहमद, विजय हांसदा, महुआ माजी, विधायक मंगल कालिंदी, बेबी देवी, जीगा सुसरण होरो, भूषण तिर्की, समीर मोहंती, दशरथ गागराई, दिनेश मरांडी, सदस्य अमितेश सहाय, नीलम मिश्रा, सुमन महतो, मोनिका बोयपाई, गीता विश्वास, स्नेहलता कंडुलना सहित कार्यकारिणी सदस्यगण, केंद्रीय सदस्यगण, जिलाध्यक्ष और जिला सचिव शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: Road Accident: तेज रफ़्तार हाईवा का कहर, एक को रौंदा, मौके पर मौत

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!